
अगर पेट्रोल पंप संचालक की मांगे नहीं मानी तो कल से नहीं मिलेगा






बीकानेर।पेट्रोल पंप संचालकों की बारह घंटे की हड़ताल रविवार सुबह छह बजे से शुरू हो गई। इस दौरान जहां बीकानेर शहर में लोग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के लिए भटकते दिखाई दिए। दरअसल, वैट दर कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर हैं। पिछले दिनों भी हड़ताल की गई थी, जिसमें सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने पेट्रोल पंप संचालकों को आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, जिसके चलते अब फिर से पेट्रोप पंप संचालक हड़ताल पर चले गए है। बताया जा रहा है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो दो अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।


