
बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे भाटी, जयपुर से कोलायत तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत






खुलासा न्यूज, बीकानेर। चार साल बाद वापस भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी बीकानेर पहुंचे। इस दौरान जयपुर से लेकर बीकानेर के कोलायत के अंतिम पड़ाव तक बीच रास्ते में जगह-जगह भाटी का लोगों ने स्वागत किया। करीब सौ गाडिय़ों के काफिले के साथ पहुंचे भाटी जहां-जहां स्वागत के लिए रूक रहे थे लोगों का सैलाब उमड़ रहा था। कई दफा जाम की स्थितियां बन गई। भाटी के स्वागत की बात करें तो जयपुर से निकलते वक्त रिंगस में जोरदार स्वागत हुआ। उसके बाद कोलायत तक स्वागत करने वाले जगह-जगह खड़े थे, जिन्होंने देवीसिंह भाटी जिंदाबाद के नारों के साथ स्वागत किया। रिंगस के बाद सीकर एवं कुड़ी फतेहपुर, रतनगढ़, राजलदेसर, परसनेऊ, श्रीडूंगरगढ़ के कितासर, बिग्गा, श्रीडूंगरगढ़, लखासर, सेरूणा, पूनरासर, गुंसाईसर, जोधपुर बाईपास से देशनोक के लिए रवाना हुए भाटी का देशनोक में जोरदार स्वागत हुआ। यहां भाटी ने करणी माता के दर्शन किये। इससे पहले नौरंगदेसर, रायसर में भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भाटी का स्वागत किया। जयपुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। देशनोक से निकलने के बाद पलाना गांव में जोरदार स्वागत हुआ। उसके बाद गंगाशहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कीर्ति स्तंभ पर और उसके बाद गौ प्रेमियों ने जोरदार भाटी का स्वागत किया। बीकानेर स्थित निज आवास बरसलपुर हाऊस में समर्थकों ने स्वागत व सम्मान किया। उसके बाद चूंगी नाके पर स्वागत हुआ। उसके बाद कोलायत टैचरी फांटा पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता व समर्थकों ने भाटी का जोरदार स्वागत किया। यहां बड़ी संख्या में गाडिय़ों के काफिले के साथ तपो भूमि कोलायत पहुंचे भाटी का कोलायत में जोरदार स्वागत हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे भाटी के कार्यकर्ता व समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए भाटी का सम्मान किया। यहां भाटी ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा में तन-मन-धन से जुट जाने का आह्वान किया।
क्षत्रिय सभा के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत
इस दौरान क्षत्रिय सभा अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने देवी सिंह भाटी का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद सिंह, नरेंद्र सिंह गाजूसर, बजरंग सिंह बांगड़सर, कुलदीप सिंह महरौली, विक्रम बिका, दिलीप सिंह जोधा, जितेंद्र सिंह उत्तम देसर, राजेन्द्र सिंह, नंदू सिंह फोजी, जितेंद्र सिंह राजियासर, किशनराज सिंह बीदासर, चंद्र सिंह भाटी आदि लोगों देवीसिंह भाटी का जोरदार स्वागत किया।


