
राहुल गांधी जयपुर में बरसे, भाजपा को दिखाया आइना भाजपा-संघ पर बरसे बीड़ी कल्ला, बोले – इनका देश की आज़ादी की जंग में कोई रोल नहीं






जयपुर। जयपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया और भारत दोनों नाम संविधान में हैं। भाजपा और कांग्रेस में विचार धारा की लड़ाई है। इंडिया और भारत में कोई झगड़ा नहीं है। ओबीसी महिलाओं के लिए बिल में आरक्षण क्यों नहीं है। महिला आरखण का कांग्रेस ने खुलकर समर्थन किया है। ये चाहते हैं कि महिला आरक्षण बिल 10 साल में लागू हो। हम चाहते है बिल आज से ही लागू हो जाए। आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। हिंदुस्तान किस ओर जाएगा ये 90 लोग तय कर रहे हैं। मेरी आवाज दबाने की भरसक कोशिश हुई। उन्होंने कहा जाति जनगणना होनी चाहिए।
मंच पर हुई गफलत, राहुल गांधी से पहले पुकारा खरगे का नाम
राहुल गांधी के आते ही पीसीसी चीफ डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम पुकार लिया। जिसके बाद राहुल गांधी अपनी कुर्सी पर जाकर बैठ गए। तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पहले राहुल गांधी बोलेंगे और उसके बाद मैं बोलूंगा। उसके बाद राहुल का भाषण शुरू हुआ।
सीएम गहलोत मंच से गरजे, कहा – पहली बार राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम में कहा, गर गांव ढाणी से कांग्रेस कार्यकर्ता आज जयपुर पहुचा हैं। आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस का खुद का कार्यालय बन रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई। देश के सामने आज चुनौती है, लोकतंत्र खतरे में है संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा में अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया है उसे ही हम आगे बढ़ा रहे हैं। पहली बार राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर नहीं है ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। सीएम गहलोत ने आगे कहा, देश मे फासिस्ट वादी ताकतों का राज है। राजस्थान की जीत देश मे एक संदेश देगी। इण्डिया गठबंधन से भाजपा और मोदी सरकार की चूले हिल गई है इसलिए अब बौखला गए है।
सचिन पायलट ने कहा, 30 साल का पलटेगा इतिहास, कांग्रेस सरकार होगी रिपीट
सचिन पायलट ने कहा, कार्यकर्ताओ का जो उत्साह आज दिख रहा है ये इस बात का गवाह है कि 2 माह बाद जब वोटिंग होगी तो तीस साल का इतिहास पलटेगा और कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जब तक हमारे कांग्रेस का नया भवन बनकर तैयार होगा तब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार और केंद्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
खरगे और राहुल का स्वागत, डोटासरा बोले – 2023 में भी बनेगी कांग्रेस की सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ने शॉल और साफ़ा पहनाकर मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया। सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मंच से पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा, कार्यकर्ताओं के दम पर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी और 2023 में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

