महिला ससुराल वालों पर लगाये गंभीर आरोप, कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज

महिला ससुराल वालों पर लगाये गंभीर आरोप, कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। महिला के साथ शादी के बाद दुव्र्यवहार करने और दहेज के लिए मारपीट कर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में हाल रामपुरा बस्ती निवासी निशा पत्नी अरूण सिंह ने अरूण सिंह, आशा देवी, अतिबल सिंह, शानसिंह निवासी मध्यप्रदेश, हर्षवर्धन सिंह, प्रीति, रेखा पत्नी अरूण सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती में 12 दिसम्बर 2022 से 16 दिसम्बर के बीच की है। इस सम्बंध में कोर्ट इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया ने बताया कि उसकी शादी अरूण सिंह के साथ हुई। जिसके कुछ समय तक तो ठीक ठाक चलता रहा लेकिन बाद आरोपी अरूण सिंह ने उसके साथ दुराचार करने लगा और दहेज की बात को लेकर मारपीट करने लगा। परिवादिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना की छलकपट से दूसरी शादी कर ली। परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धोखे में रखकर उसके परिवार से रूपए भी ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |