
बीकानेर संभाग: दो बच्चों के साथ जिंदा जली महिला, सास से विवाद के बाद कमरे में बच्चों के साथ खुद को बंद कर लगाई आग






बीकानेर संभाग: दो बच्चों के साथ जिंदा जली महिला, सास से विवाद के बाद कमरे में बच्चों के साथ खुद को बंद कर लगाई आग
सूरतगढ़। विवाहिता ने अपने 2 बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद किया और आग लगा ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों ने हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सास के साथ किसी बात को लेकर विवाहिता का विवाद हुआ था। मामला श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र के ठेठार गांव का है। राजियासर थाने के सूत्रों ने बताया कि चक 1 के एनडी निवासी ज्योति कंवर (27) पत्नी बजरंग सिंह ने अपने दो बच्चों मोहित (18 महीने) और सार्थिक (3) के साथ सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ज्योति ने दोनों बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा ली। विवाहिता और उसकी सास घर में अकेली थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद सास खेत में चली गई। उसके बाद विवाहिता ने दिल दहलाने वाला यह कद उठा लिया।


