Gold Silver

पिंक मॉडल सी. सैकेण्डरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

खुलासा न्यूज़ ।पिंक मॉडल सी. सैकेण्डरी स्कूल, बीकानेर में कृष्णा जन्माष्टमी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान सचिव एवं प्राचार्य डॉ.राजीव व्यास ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण युगों-युगांे से हमारी आस्था के केन्द्र रहे हैं।
इस कार्यक्रम में संस्थान की प्राइमरी विंग का प्रधानाध्यापिका श्रीमती अतुलिका व्यास ने श्रीकृष्ण के द्वारा दिए गए गीता उपदेशों को सार-गर्भित में बताया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शाला के विद्यार्थी राधा-श्रीकृष्ण, बाल गोपाल की सुन्दर व मन मोहक पोशाकों में सुन्दर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर दही-हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस, प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। हस्त शिल्प कलाकृतियों में दही-हांड़ी, बांसुरी, पूजा की थाली बनाकर उनका प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मीनल, वेदांत, शोर्य,रोनीत,महक, सेजल, अभिषेक, विराज,दुर्गेश,प्राची,साध्या ,हिमांशी,कुशाल, ने राधा-श्रीकृष्ण, बाल-गोपाल की पोशाकों में मनमोहन प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में शाला के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं स्टॉफ का पूर्ण सहयोग रहा।

Join Whatsapp 26