
ग्रेड तर्ड टीचर्स की ट्रांसफर पॉलिसी पर सीएम क्या बोले?






खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड के टीचर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान सरकार टीचर्स के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रही है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। उसके बाद ही ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि चुनाव से पहले बीमार टीचर्स को राहत जरूर दी जाएगी। लोग कहते हैं कि मैं और वसुंधरा जी मिले हुए हैं। बताओ कहां मिले हुए हैं। मेरे सब कामों को उन्होंने बंद कर दिया। दरअसल, मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग में लगभग ढाई लाख तो सिर्फ ग्रेड थर्ड टीचर हैं। उनकी अलग तरह की समस्याएं हैं। हमें वापस बुलाओ। अपने जिले में लेकर आओ। जब भर्ती होती है, तब जिले की भर्ती होती है। तब कैंडिडेट्स कहते हैं कि बाड़मेर या जैसलमेर भी चला जाऊंगा। कोई कहता है- मैं तो सीकर जाऊंगा। किसी को झुंझुनूं तो किसी को अलवर जाना है। उसके बाद वह अपने गृह जिले में जाने की मांग करता है। यह बहुत बड़ी समस्या है। इसलिए हम शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी तैयार कर रहे हैं।


