
देवर-भाभी के साथ मारपीट, तीन भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज






खुलासा न्यूज, बीकानेर। मारपीट करने और सोने के आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा थाने में गोपालसर की रहने वाले परमेश्वरी ने तीन भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बालम सिंह, भगवान सिंह पुत्र, प्रेम सिंह पुत्रगण करणी सिंह निवासी गोपालसर को नामजद किया गया है। घटना गोपालसर की है। इस सम्बंध में परिवादिया ने बताया कि वह अपने देवर के साथ खेती का काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज की। जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिवादिया के देवर के साथ मारपीट की और परिवादिया के गले में पहने सोने के फुलड़ा तोड़ लिया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


