Gold Silver

अब आर्मी पैटर्न पर होंगी सरकारी भर्ती परीक्षाएं, नहीं हो सकेगा पेपर आउट!

जयपुर। भर्ती की प्रक्रिया जो सेना में होती है वही बाहर होती है। लोग सोचते हैं कि सेना में सिर्फ हथियार चलाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। लड़ाई तो एक पार्ट है। सेना में अधिकतर प्रशासनिक काम होता है। सेना में ली गई ट्रेनिंग, लीडरशिप और अनुभव अब चयन बोर्ड में काम आएगा। यह कहना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज का। रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि अब उनका फोकस पूरी तरह से पेपर लीक मामलों को रोकना रहेगा। उन्होंने कहा कि हम गिरोह को चिन्हित करेंगे, उनकी संभावनाओं को भांपते हुए नई टेक्नोलॉजी अपनाएंगे। ऐसा सिस्टम विकसित करेंगे कि युवाओं को निराश नहीं होना पड़ेगा।
गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार देर रात रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन नियुक्ति किया है। ये पहली बार है जब सेना के किसी रिटायर्ड अफसर को कर्मचारी चयन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले रिटायर आईएएस और आईपीएस अधिकारी चेयरमैन रह चुके हैं।

Join Whatsapp 26