Gold Silver

बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के घर पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। सदर थाना इलाके में 20 दिन पहले परिवहन विभाग के निरीक्षक के घर पर हमला करने एवं धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि गुरुवार को पुरानी गिन्नानी निवासी सागर पुत्र राजकुमार सोलंकी एवं मेघराज पुत्र ब्रह्मानंद माली को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी तनेराव सिंह ने दोनों आरोपियों पर जांच में आरोप प्रमाणित माना। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। परिवादी जितेन्द्र भाटी परिवहन विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने ने 25 जुलाई को सदर थाने में सागर सोलंकी व एक-दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि 22 जुलाई की रात को उसके बेटे अभय के साथ गाली-गलौज की गई। उलाहना देने पर 23 जुलाई की रात को घर पर हमला किया। यह सारा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी में कैद हुआ था।

Join Whatsapp 26