Gold Silver

भोलासर सरपंच पवन कुमार जोशी बने देहात जिलाध्यक्ष

खुलासा न्यूज, बीकानेर। ब्राह्मण समाज के अग्रणी संगठन विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सर्वेश जोशी के निर्देशानुसार संभाग अध्यक्ष हरी गोपाल उपाध्याय ने विप्र सेना बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष के पद पर ब्राह्मण समाज के संघर्षी , सरपंच प्रतिनिधि भोलासर पवन कुमार जोशी को विप्र सेना बीकानेर देहात के पद पर नियुक्ति की है। और निर्देशित करते हुए कहा है की विप्र सेना के संविधान के अनुसार ब्राह्मण हित में कार्य निरतंर जारी रखते हुए अगले एक महीने के अंदर समस्त पूरी कार्यकारणी एवम तहसील अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।
इस घोषणा पर पवन कुमार जोशी को हरी गोपाल उपाध्याय विप्र सेना संभाग अध्यक्ष, गोपाल जोशी विप्र सेना राष्ट्रीय सलाहकार, प्रदेश प्रवक्ता भेरू सिंह राजपुरोहित, नित्यानंद पारीक राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, पवन कुमार सारस्वत विप्र सेना संभाग प्रभारी, चैन सिंह राजपुरोहित विप्र सेना प्रदेश मंत्री एवम पूर्व जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात, रविंद्र जाजड़ा विप्र सेना प्रदेश मंत्री, इंद्र चंद जाजड़ा जिलाध्यक्ष शहर, तनुज सारस्वत युवा अध्यक्ष संभाग, यूवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, जिला प्रभारी राज कुमार व्यास, संभाग महामंत्री घनश्याम ओझा, जिला सचिव मुरली रंगा, दीपक उप्रेती, सहित पूरे विप्र सेना बीकानेर परिवार ने बधाईयां एवम शुभकामनाएं दी।

Join Whatsapp 26