सजायाफ्ता कैदी की मौत
बीकानेर। मादक पदार्थ की तश्करी में सजायाफ्ता एक कैदी की सोमवार सुबह पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को बीमारी के चलते इसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। जिसने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जेलर विजय सिंह के अनुसार मृतक बलराम श्रीगंगानगर जेल में सजा काट रहा था। जिसे 28 फरवरी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।