
फांसी लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप





खुलास न्यूज, बीकानेर। फांसी लगाने से घायल हुए व्यक्ति की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुक्ताप्रसाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती जम्भेश्वर मंदिर के पास रहने वाले 23 वर्षीय साजिद ने 21 जुलाई को अपने घर में फांसी लगा ली। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस स्थिति में आसपास के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान आज मौत हो गयी। करीब 15 दिनों तक चले इलाज के दौरान एक बार भी उसे होश नहीं आया। इस सम्बंध में अब परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |