लडक़ी के शरीर के अंदर प्रेतआत्मा निकालने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले बाबा को पुलिस ने दबोचा

लडक़ी के शरीर के अंदर प्रेतआत्मा निकालने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले बाबा को पुलिस ने दबोचा

बीकानेर । खाजूवाला थाना क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी के शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि एक नाबालिग लडक़ी के शरीर से भूतनी निकालने के नाम पर एक तांत्रिक पर दुष्कर्म करने पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा हुआ था। पुलिस ने 1 बीएमडब्ल्यू हाकमाबाद पीएस लालगढ़ जाटान निवासी आरोपी महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र नाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त बालिका का परिवार पिछले साल सादुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। बालिका के पिता की कमर में दर्द रहता था। उन्हें पता चला कि महेंद्र नाथ डोरा- ताबीज करता है। इससे दर्द ठीक हो जाता है। उन्होंने महेंद्र को बुला कर डोरा ताबीज करवाया था। इस तरह महेंद्र नाथ का उनकी ढाणी में आना-जाना शुरू हो गया। फिर तांत्रिक महेंद्र डोरा ताबीज करने के दौरान कमरा अंदर से बंद कर लेता। यह कहकर डराता कि दरवाजे को हाथ लगाया तो अंधे हो जाओगे। इस दरमियान एक साल की अवधि में महेंद्र नाथ ने दो-तीन बार नाबालिग लडक़ी। को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |