बीकानेर संभाग: मकान पर बिजली गिरी, एक मजदूर की मौत, एक घायल

बीकानेर संभाग: मकान पर बिजली गिरी, एक मजदूर की मौत, एक घायल

मानकसर। सूरतगढ़ सदर थाना के सामने बेदी ईंट भट्ठा के पास एक मकान पर बिजली गिरने से बिहार से धान रोपाई के लिए आए एक मजदूर की मौत व एक घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। जानकारी के अनुसार अमित कड़वासरा की जमीन पर एक ही परिवार के करीब 10 मजदूर धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बरसात शुरू होते ही सभी मजदूर खेत में बने कमरे में आकर बैठ गए। शाम 4:30 बजे बरसात रुकते ही मजदूर खेत में काम करने के लिए निकले थे। इसी दौरान कमरे के पीछे अचानक बिजली गिरने से कमरे में रुके गिरानन मंडल पुत्र विशेश्वर मंडल निवासी जिला अहरिया बिहार की मौत हो गई। वहीं उमेश मंडल पुत्र जयनारायण मंडल घायल हो गया। साथी मजदूरों ने घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। जिले में लगभग छह लाख हैक्टेयर में फसलें हैं। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों में सिंचाई पानी की मांग पूरी हुई है। बागवानी व हरी सब्जियों की फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है। टिब्बा क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है। इससे किसान बारानी खेतों में भी मूंग, ग्वार व बाजरे की पछेती बुवाई कर सकते हैं। प्रदेश में 27 जुलाई को भी दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकतर भागों में मानसून सक्रिय रहने से हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। 28 जुलाई को भी भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश होगी। 29 से बारिश में कमी आएगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |