Gold Silver

फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म बदलकर किया निकाह, नाम रखा फातिमा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। फेसबुक फ्रेंड से मिलने हिन्दुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू ने अब वहां धर्म परिवर्तन कर अंजू से फातिमा बन गई है। उसने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। बता दें कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने पहले कहा था कि वो बस अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने वहां गई और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि अब पाकिस्तान से उसके निकाह कर लेने की खबरें सामने आई है। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी। पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धर्म बदलने के बाद अंजू का इस्लामिक नाम फातिमा रखा गया है। शादी जिला अदालत में हुई और अंजू ने इस्लाम अपना लिया है। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने अंजू और नसरुल्लाह की शादी की पुष्टि की। दोनों की शादी जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की अदालत में करायी गयी जिसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया गया। पाकिस्तान से जो वीडियो सामने आया है उसमें अंजू को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया है। नसरुल्लाह ने अंजू को कोर्ट में पेश किए जाने को लेकर कहा कि उसकी सुरक्षा को लेकर वो लोग कोर्ट गए थे। उसने कहा कि अंजू विदेशी है इसलिए उस पर कभी भी हमला हो सकता है। हालांकि नसरुल्लाह ने ये नहीं बताया कि उस पर हमला कौन कर सकता है। वहीं निकाह को लेकर कहा कि जो अंजू की मर्जी होगी वही होगा, अंजू ना कहेगी तो हमारी शादी नहीं होगी। निकाह कर लेने के दावों पर उसने कहा कि यह सब झूठ है और अफवाह फैलाई जा रही है। बता दें कि अंजू भारत में उत्तर प्रदेश के कैलोर की रहने वाली है. वो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और साल 2007 में अरविंद से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में पति के साथ रहती थी। शादी के बाद अरविंद से उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह से संपर्क में आई थी और फिर उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों फोन पर भी बात करने लगे और फिर वो उससे मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू ने पाकिस्तान जाने के बाद कहा था, मैं नसरुल्ला को दो-तीन सालों से जानती हूं। मैंने यह बात अपनी बहन और मां को पहले दिन ही बता दी थी।

Join Whatsapp 26