
महिला ने किया सुसाइड : मानसिक परेशान थी, घर के अंदर से कुंडी लगाकर लगा ली फांसी







खुलासा न्यूज। श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर की एक महिला ने बुधवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। बुधवार दोपहर वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर के अंदर से कुंडी लगाई और कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घर लौटे और मकान का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इस पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो महिला फंदे पर लटकी मिली। महिला ममता (45) पत्नी दौलतराम मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह कस्बे के वार्ड बारह में पति के साथ रहती थी। उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। वह बुधवार सुबह मेहनत मजदूरी करने के लिए निकला था। इसी दौरान दोपहर में किसी समय महिला ने फंदा लगा लिया। उसने घर के मेन गेट की कुंडी लगा ली जबकि अंदर के सभी कमरे खुले थे। महिला का पति जब मेहनत मजदूरी करके लौटा और गेट खटखटाया तो यह नहीं खुला। इस पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। किसी तरह से गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अंदर सभी कमरे खुले थे। एक कमरे में महिला पंखे से लगे फंदे पर लटकी थी। मौके पर पहुंची केसरीसिंहपुर पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।


