
विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखा गया:खडग़े ने ऐलान किया;







बेंगलुरु। बेंगलुरु के होटल ताज वेस्ट एंड में विपक्षी दलों की बैठक में 26 दलों के नेता मौजूद रहे। इसके बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। -बेंगलुरु के होटल ताज वेस्ट एंड में विपक्षी दलों की बैठक में 26 दलों के नेता मौजूद रहे। इसके बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में खत्म हो गई है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्यूजिव एलाइंस है।
इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाने और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी।
खडग़े ने कहा- भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं।
इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियां मौजूद थीं। आज की बैठक में 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया। यह देखकर हृष्ठ्र 36 पार्टियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुझे नहीं पता वो कौन सी पार्टियां हैं। वे रजिस्टर्ड भी हैं या नहीं?
सारी मीडिया पर मोदी का कब्जा। ऐसा पहले कभी नहीं देखा था कि मीडिया हमारे खिलाफ इतनी शत्रुतापूर्ण है।
आज हम यहां अपने हित के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम सरकार की नाकामियों को उजाकर करेंगे। मैं खुश हूं कि राहुल, ममता सब सहमत हैं। 2024 में साथ लड़ेंगे और ग्रेट रिजल्ट लाएंगे।
गठबंधन को लीड कौन करेगा, फेस कौन होगा। इस सवाल के जवाब में खडग़े बोले- हम कोऑर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं। मुंबई की बैठक में ये 11 नाम तय होंगे। आगे की जानकारी तभी मिलेगी।


