
विरोध-प्रदर्शन कर लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठी, गुस्साए लोगों ने कर डाला थाने का घेराव






खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध रॉयल्टी वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना गजनेर थाने के बाहर की है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार आज कुछ लोगों ने अवैध रॉयल्टी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके कई लोगों को चोटें आयी है। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। करीब तीन सौ की संख्या में गजनेर थाने का घेराव कर डाला। आरएलपी नेता विजयपाल बेनीवाल का कहना है कि अवैध रॉयल्टी के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी है। हमारी मांगे है कि पकड़े गए एक ही परिवार के लोगों को रिहा किया जाए तथा गजेनर थानाधिकारी को हटाया जाए और तानाशाह सरकार द्वारा की जा रही अवैध रॉयल्टी पूरी तरीके से बंद की जाए। इस सम्बंध में आरएलपी से जुड़े कालु सियाग ने बताया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें ही बैरक में बिठा दिया गया है। जो कि पुलिस प्रशासन का सरासर अन्याय है। लाठीचार्ज की घटना के बाद से ही गजनेर थाने के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद है और पकड़े गए लोगों की रिहाई की मांग की जा रही है।


