Gold Silver

पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल को बनाया कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

खुलासा न्यूज, लूणकरणसर। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे और राजस्थान के पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा किया गया है। कांग्रेस पार्टी में नया दायित्व मिलने पर पूर्व मंत्री बेनीवाल ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ-साथ सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ व अमृता धवन का आभार व्यक्त किया है।

बेनीवाल ने कहा कि उनका परिवार दो पीढिय़ों से कांग्रेस पार्टी की सेवा में निरंतर लगा रहा है और आगे भी संगठन को गांव-ढाणी तक मजबूत करने का काम भी करते रहेंगे। विदित रहे कि पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के पिता स्वर्गीय भीमसेन चौधरी कांग्रेस पार्टी से लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र के छह बार विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी के अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वहीं पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल भी छात्र जीवन से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। बेनीवाल युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में बेनीवाल वर्ष 2000 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भी हैं।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बीकानेर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा, एआईसीसी के सदस्य और फल मंडी के अध्यक्ष राजा राम जांगू नापासर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल परिहार सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।

Join Whatsapp 26