बीकानेर: राशन, खाद्य तेल और फूड पैकेट लेने के लिए पॉस मशीन पर तीन बार लगाना हाेगा अंगूठा

बीकानेर: राशन, खाद्य तेल और फूड पैकेट लेने के लिए पॉस मशीन पर तीन बार लगाना हाेगा अंगूठा

बीकानेर। जिले के तीन लाख परिवार काे हर महीने राशन लेने से पहले अब अगस्त से पॉस (POS) मशीन पर तीन बार अंगूठा लगाना हाेगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं मिलेगा। यह बदलाव राशन वितरण में गड़बड़ी राेकने के लिए किया गया है। सरकार की तरफ से हर महीने खाद्य सुरक्षा याेजना में सदस्याें काे हर महीने पांच किलाे अनाज दिया जाता है। अब साेयाबिन तेल और फूड पैकेट लेने के लिए उन्हें दाे बार और अंगूठा लगाना पड़ेगा। यानि पहली बार अंगूठा लगाने पर गेहूं, दूसरी बार में साेयाबिन तेल और तीसरी बार अंगूठा लगाने पर उन्हें राशन डीलर फूड पैकेट वितरित करेगा। विभाग के पास लगातार राशन वितरण में गड़बड़ियां हाेने की शिकायतें आ रही थी। इससे फर्जी उपभाेक्ताओं के साथ राशन डीलर की मनमानी पर लगाम लगेगी। नई व्यवस्था काे शुरू करने के लिए जिले के 856 राशन डीलर्स ने पॉस मशीनाें काे अपडेट करवाने का काम शुरू कर दिया है। एक बार पॉस मशीन पर तीन बार अंगूठा लगाने काे लेकर रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान के अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रथम राजीव लाेचन ने आदेश जारी किए है। गाैरतलब है कि जिले में तीन लाख परिवार काे हर महीने 62 हजार क्विंटल गेहूं का वितरण हाेता है। पॉस मशीनाें के साफ्टवेयर में हाेगा बदलाव : तीन बार अंगूठा लगाने के बाद भी लाभार्थियाें काे परेशानी झेलनी पड़ेगी। पहला लाेगाें के अंगूठे पर रेखाएं नहीं हाेने से पॉस मशीनाें में लाेगाें काे राशन नहीं मिलता था। दूसरा गांवाें में अक्सर सर्वर की प्राब्लम के चलते पॉस मशीनाें में दिक्कतें आती है। जिला रसद अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि तीन बार अंगूठा पॉस मशीन पर लगाते ही स्क्रीन पर परिवार की सारी डिटेल अा जाएगी। पाेस मशीनाें के साफ्टवेयर में बदलाव करवाने का काम शुरू कर दिया। गांवाें में सर्वर प्राब्लम नहीं अाए। इसके लिए कंपनी के अधिकारियाें काे व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दे दिए हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |