
बीकानेर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को






खुलासा न्यूज, बीकानेर। नकली नोटों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेरूणा और कोटगेट पुलिस ने संयुक्त रूप से एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में की है। पुलिस ने 28 मार्च को नकली नोटों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल खां नाम के युवक के पास से 2-2 हजार की अवैध भारतीय जाली मुद्रा के करीब 20 लाख रूपए बरामद किए थे। उसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान चार लोगों को और गिरफ्तार किया था। जिनके पास से भी अवैध भारतीय जाली मुद्रा मिली थी। मामले में बंशीलाल उर्फ जोर्डन फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के बाद आज आरोपी को दस्तयाब किया और पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम भी था और लगातार पुलिस टीम के आंखो में धूल झोंक कर फरारी काट रहा था।


