![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/06/0-305.jpg)
युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड का प्रयास, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज। चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 4 में सोमवार को गृह क्लेश से परेशान 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। परिजनों को युवक पंखे के हुक से लटका मिला तो उन्होंने उसके नीचे उतारा और तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक मजदूरी करता है। सोमवार को घर में किसी बात को लेकर क्लेश हो गया था। इस दौरान उसने गुस्से में तोलिये का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटक गया। परिवार के लोगों ने उसको फंदे से उतारा और डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक के बाद उसकी तबीयत बिगडऩे पर जयपुर रेफर कर दिया।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)