बीकानेर में युवा मोर्चा ने सीएम का पुतला जलाया

बीकानेर में युवा मोर्चा ने सीएम का पुतला जलाया

खुलासा न्यूज बीकानेर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2022 सामान्य ज्ञान गुप ए और बी की भर्ती परीक्षाओं को निरस्त किए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि राजस्थान में परीक्षा का निरस्त होना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम बात हो चुकी हैं। पहले भी बहुत परीक्षा कांग्रेस सरकार द्वारा निरस्त की गई है, और यह बात कांग्रेस सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम चौधरी, देहात महामंत्री प्रदीप सारस्वत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाटक, महामंत्री शिखर चंद डागा, जिला मंत्री धीरज पंडित, गजेंद्र सिंह, गिरिराज खत्री, सदस्य पूनमचंद सुथार, अमर जोशी, सह संयोजक भव्य दत्त भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |