[t4b-ticker]

बीकानेर: फ्यूल चार्ज बढ़ोतरी का विरोध, किया प्रदर्शन

बीकानेर। भाजपा की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा गोपेश्वर मंडल की ओर से बिजली फ्यूल चार्ज बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि सरकार ने 100 यूनिट बिजली फ्री करने के चक्कर में तीन गुना फ्यूल चार्च बढ़ा दिया है। इससे काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा दिन में तीन से चार बार बिजली कटौती हो रही है। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Whatsapp