
तीर्थ यात्रा से वापस जा रही बस का टूटा शीशा, सात घायल





बीकानेर। राजमार्ग संख्या 62 पर अरजनसर के पास धार्मिक यात्रा से वापस जा रही बस का शीशा टूटने से सात तीर्थ यात्री घायल हो गए। यात्री तीर्थ विभिन्न धामों की यात्रा कर अहमदाबाद लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद गुजरात से एक बस वैष्णो धाम व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर बीकानेर जिले के देशनोक करणी माता के दर्शन करने जा रहे थे। राजमार्ग पर अरजनसर के पास चलती बस का अचानक शीशा टूट गया। जिसमें बस के चालक व परिचालक घायल हो गए। वहीं पांच-सात यात्रियों को भी हल्की चोटे आई। सूचना पर आपातकालीन एबुलेंस के चालककृष्ण कुमार सहारण व ईएमटी सुरेंद्र पाल भाभू मौके पर पहुंचे। एबुलेंस स्टाफ ने मौके पर ही घायलों की मरहम पट्टी कर प्राथमिक उपचार किया। वहीं घायल चालक व परिचालक को उपचार के लिए अरजनसर हॉस्पिटल पहुंचाया। यात्रियों ने बताया कि करीब 20 दिनों से धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौटते समय देशनोक करणी माता के दर्शन कर अहमदाबाद जाने का कार्यक्रम था।

