मानसून को लेकर आई यह अपडेट, इतने दिन में पहुंचेगा, होगी झमाझम बारिश

मानसून को लेकर आई यह अपडेट, इतने दिन में पहुंचेगा, होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल नहीं पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून के केरल पहुंचने में 3-4 दिन की और देरी हो सकती है। इसके पहले IMD ने ही कहा था कि मानसून 4 जून को केरल पहुंच सकता है। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था। IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। रविवार को IMD ने कहा दक्षिण अरब सागर के ऊपर मानसून के बढ़ने के लिए कंडीशंस अनुकूल होती जा रही हैं। अरब सागर के ऊपर बादल घने होते जा रहा हैं। रविवार को एक अलर्ट में IMD ने कहा- राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |