
महाराष्ट्र में मॉनसून की इस दिन होगी एंट्री!





मुंबईमहाराष्ट्र में लोग मानसून 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसूनदेर से आने की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि मानसून की रफ्तार अपने समय पर है और मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने नए पूर्वानुमान में कहा हैकि भारत में समय पर मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे जून के पहले सप्ताह में ही मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। जबकि महाराष्ट्र में मानसून 7 जून तक पहुंच सकता है।मानसून को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ी अपडेट दी है। पुणे मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में मानसून 7 जून तक तल कोंकण में पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है किमानसून के लिए वातावरण अनुकूल है और जैसे ही अरब सागर में वाष्पशील हवाएं चलनी शुरू होंगी, मानसून तेजी से महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगा।
यह भी पढ़ेंमानसून के लिए अनुकूल जलवायु के कारण मानसून 4 जून की बजाय 1 जून को केरल में प्रवेश कर सकता है। साथ ही, यह भविष्यवाणी की गई है कि यह 7 जून तक महाराष्ट्र के तल कोंकण मेंप्रवेश करेगा।
ठहराव के बाद अब आगे बढ़ा मानसून!
इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून ने तीन दिन पहले 19 मई को ही अंडमान सागर में दस्तक दी। हालाँकि, बाद में मानसून की चाल धीमी पद गई और इसकी प्रगति रुक गई। भारत की पहली प्राइवेट वेदर कंपनी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में मानसून की कार्यप्रणाली में काफी अंतर आया है।स्काईमेट के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने कहा, हिंद महासागर के उत्तर-पश्चिम में क्रॉस-इक्वेटोरियल प्रवाह मजबूत हो रही हैं। इससे अगले 2-3 दिनों में बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई है।


