Gold Silver

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट,इलेक्शन कमीशन के रुझानों में कांग्रेस 110 सीटों पर आगे

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 110, भाजपा 74, जेडीएस 25 और अन्य 5 सीट पर आगे है। कांग्रेस को 43त्न, भाजपा को 36.3त्न और जेडीएस को 12.7त्न वोट मिलते दिख रहे हैं।
आम रुझानों में कांग्रेस 117, भाजपा 76, जेडीएस 25 और अन्य को 6 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। उधर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
10 एग्जिट पोल में 5 में हंग असेंबली
एग्जिट पोल्स और वोटिंग पैटर्न से समझ ही नहीं आ रहा है कि किसकी सरकार बनेगी। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 10 में से 5 में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की गई है। चार में कांग्रेस को तो एक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है।
रिकॉर्ड वोटिंग के बाद इसके पैटर्न से भी कुछ साफ नहीं हो रहा है। कांग्रेस, भाजपा, जेडीएस अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। राज्य में अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 8 चुनावों में वोटिंग परसेंटेज में इजाफा हुआ, जिसमें सिर्फ एक बार 1962 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। वहीं, पांच चुनाव में वोट प्रतिशत कम रहा, जिसमें भाजपा एक बार सत्ता में लौटी।

Join Whatsapp 26