
आग लगने से पशु चारा व घरेलू सामान जला






खुलासा न्यूज़ लूणकरणसर/लोकेश कुमार बोहरा। बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील के शुभ लाई गांव में आज दोपहर 1:00 बजे रामेश्वर लाल जाट के घर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। लेकिन आग की घटना से काफी नुकसान हुआ। रामेश्वर लाल ने बताया करीब 100 क्विंटल चारा था पशुओं के लिए उसमें से 50 क्विंटल जलकर नष्ट हो गया। घर पर सामान भी जो था रजाई बिस्तर अन्य कई सामान उत्सव जलकर खत्म हो गए।


