
निगम के पार्षद पर मकान का छज्जा गिरने से गंभीर घायल





बीकानेर। नगर निगम के पार्षद पर मकान का छज्जा गिरने से वे गंभीर घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इनके साथ खड़े दो सफाईकर्मियों के भी चोटें आई है। जानकारी मिली है कि वार्ड 44 के पार्षद विजय सिंह सुबह लालमाई पार्क के पास सफाई कार्य का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान एक मकान का छज्जा अचानक उनके ऊपर आकर गिर पड़ा। हादसे में उनके पैर व शरीर पर चोटें आई है। इस समय पार्षद के पास दो सफाईकर्मी भी मौजूद रहे। वे भी इस हादसे की चपेट में आ गए। राहगिरों की मदद से तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जिनका ट्रोमा सेन्टर में इलाज चल रहा है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |