ब्रेकिंग: बीकानेर से खबर- शिकार के इरादे से मारी गोली, आरोपी फरार
– लूनकरणसर थाना क्षेत्र की घटना
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। लूनकरणसर थाना क्षेत्र में अभी-अभी शिकार के इरादे से चिंकारा को गोली मारने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही जीव रक्षा संस्था में मोखराम धारिणया मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि गाटा रोही क्षेत्र में शिकारी ने शिकार करने के इरादे से राज्य पशु हरिण को गोली मार दी। जिससे हरिण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल जीव रक्षक धारणिया ने पुलिस को इत्तला दी है।