Gold Silver

बीकानेर पहुंचे नवनियुक्त सह प्रभारी और सचिव राठौड़ का अभिनंदन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश के लिए नवनियुक्त सह प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ का आज बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। सर्किट हाउस में संबोधित करते हुए विरेंद्र राठौड़ ने कहा की कांग्रेस पार्टी का संगठन बहुत मजबूत है उसका कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए हर वक्त हर परिस्थिति में मजबूती के साथ डटा रहता है यही कारण है की कांग्रेस आज भी इस देश के रगो में निवास करती हैं राठौड़ ने कहा की राजस्थान सरकार के जनकल्याण कार्यों का फायदा सबको मिले इसके लिए आपको कार्य करना है क्योंकि अब तय है की राजस्थान के चुनावो में कांग्रेस दुबारा सरकार बनाने जा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की बीकानेर का कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए समर्पित रहा है।

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की सर्किट हाउस में स्वागत करने वालो में राज्य मंत्री डूंगर राम गेदर,प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, डूंगर राम गेडर जिया उर रहमान गजेंद्र सिंह सांखला राजकुमार किराडू, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश राजस्थानी,उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, युथ नेता राहुल जादूसंगत, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, सुषमा बारूपाल, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, मुमताज शेख इकबाल मालवान साजिद सुलेमानी सचिव एजाज पठान, मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा करणीसिंह राजपुरोहित, डॉ.पीके सरीन अनिल शर्मा, किशन लाल इनाखिया श्याम तंवर मगन पनेचा जीतू नायक सुरेंद्र डोटासरा दिलीप बांठिया गोवर्धन मीणा,बजरंग मारू हनुमान व्यास मनोज व्यास अता हुसैन कादरी मनोज चौधरी नवनीत आचार्य गजानंद शर्मा पट्टू जोशी सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Join Whatsapp 26