Gold Silver

बड़ी खबरें:- 13 हजार पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती स्थगित, 500 रुपए में गैस सिलेंडर योजना का नाम बदला

खुलासा न्यूज। अभी-अभी प्रदेश में दो बड़ी खबरें निकलकर सामने आई। जिसमें सरकार ने 13 हजार पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती को स्थगित कर दिया है। वहीं दूसरी खबर है कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर योजना का नाम बदला दिया है।
सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती स्थगित:- स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के शहरी निकायों में सफाईकर्मियों के 13 हजार पदों पर होने वाली सीधी भर्ती को स्थगित कर दिया है। सफाईकर्मियों के पदों पर केवल वाल्मीकि समाज के लोगों ?की ही भर्ती करने की मांग को लेकर शहरी निकायों में सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। भर्ती स्थगित करने के पीछे हड़ताल को कारण माना जा रहा है।
500 रुपए में गैस सिलेंडर योजना का नाम अब इंदिरा गांधी के नाम:- गहलोत सरकार ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इसका नाम इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना कर दिया गया है।

Join Whatsapp 26