Gold Silver

बीजेपी युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष को पीटा,आरपीएससी में भ्रष्टाचार पहली बार देखा

अजमेर। राजस्थान सरकार के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अजमेर में विरोध प्रदर्शन किया गया। सूचना केंद्र के बाहर बीजेपी के द्वारा महासभा के लिए पंडाल तैयार किया। सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। 1.40 बजे कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे। सीपी जोशी ने मंच से संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। करीब 2.30 बजे सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। घेराव किया गया। घेराव करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर बैरिकेड्स को गिरा दिया गया।
इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने देहात युवा मोर्चा के अध्यक्ष को पहले बैरिकेड्स से खींचकर नीचे उतारा। फिर लातों से पीट दिया। फिर पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया को हिरासत में ले लिया। हालांकि उसे कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के बाद करीब 3 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद सीपी जोशी ने कहा- आरपीएससी जैसे पवित्र संस्थान में भ्रष्टाचार पहली बार देखा गया है। इनके बोर्ड के सदस्य जारोली ने स्पष्ट कहा था मैं तो मोहरा हूं। इसकी कमान ऊपर तक जाती है। इसके अलावा तुष्टीकरण राजस्थान में जिस हद तक हुआ है, आतंकवादियों की पैरवी करने के लिए वकील नहीं है। राजस्थान में आतंकवादी 21 वकील सुप्रीम कोर्ट के खड़े कर सकते हैं, यह दुर्भाग्य है।
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधन में सरकार पर साधा निशाना…
इससे पहले सीपी जोशी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा- यह सरकार युवाओं और किसानों से झूठे वादे करके सत्ता में आई है। पूरे देश में बेरोजगारी में यह सरकार एक नंबर पर आती है। महिला अत्याचार के मामले पिछले साढ़े 4 साल में बढ़े हैं। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश जबरदस्त व्याप्त है। अब समय आ गया है, इस गूंगी बहरी सरकार को अपनी आवाज सुनाने का, अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था। आज हालात यह हैं कि कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा साढ़े 4 साल में किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ, यही नहीं बेरोजगार इस सरकार में त्रस्त है। साढ़े 4 साल में एक भी बेरोजगार को भत्ता नहीं मिला, किसानों से और युवाओं से धोखा करके यह सरकार सत्ता में आई है।
साढ़े 4 साल में महंगाई बढ़ाने वाली सरकार अब किस आधार पर महंगाई राहत कैंप लगा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि राजस्थान में सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगा डीजल और उसे महंगा पेट्रोल है। महिला अत्याचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। साढ़े 4 साल तक यह सरकार सोती रही, अब चुनाव नजदीक आते ही राहत शिविरों की नौटंकी कर रही है।

Join Whatsapp 26