
बीकानेर नगर निगम में होगी इतने सफाई कर्मचारियों की भर्ती


















बीकानेर. नगर निगम में 121 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए ऑन लाइन एप्लीकेशन फार्म में आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से प्रारंभ होगी व 16 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश की 176 नगरीय निकायों में 13184 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें नगर निगम बीकानेर में 121 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए आवश्यक नियम निर्धारित किए गए हैं। बीकानेर नगर निगम को इस भर्ती से 121 सफाई कर्मचारी मिलेंगे, जबकि नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ को 129 सफाई कर्मचारी। जबकि निगम क्षेत्र में वार्डों की संख्या और शहर की जनसंख्या का अनुपात भी अधिक है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |