Gold Silver

घर के आगे बने रेंप पर सिर के बल गिरा व्यक्ति, मौत

खुलासा न्यूज बीकानेर। घर के आगे रेंप पर सिर के बल गिरने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस सम्बंध में व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मृतक के भाई करणी सिंह निवासी रानी बाजार ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 17 मार्च को शाम के करीब साढ़े सात बजे की है। करणी सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई सुरेन्द्र सिंह कल अपने घर के आगे कार खड़ी कर घर के अंदर जा रहे थे। घर में घुसते समय रेंप पर फिसल जाने से सिर के बल गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीबीएम ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की।

Join Whatsapp 26