
अपराजिता महिला का सम्मान खुलासा की सराहनीय परम्परा: नीरज.के.पवन






बालिका शिक्षा से ही महिला का उत्थान संभव:डॉ. संतोष सुथार
बीकानेर। खुलासा न्यूज पोर्टल की जितनी भी सराहना की जाए कम है। महिलाओं का सम्मान करके खुलासा पोर्टल ने एक नई सोच का परिचय दिया है। यह तारीफ-ए-काबिल है। यहां गौर करने वाली बातयह भी है कि एक समय था जब महिलाएं घर की चार दिवारी से बाहर निकलने में झिझकती थी। पहले किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को ढूंढऩा पड़ता था। आज महिलाएं जनसंख्या में भी कम नहीं है और हर काम में बराबर की भागीदारी निभा रही है। हमारी बहन-बेटियां आगे बढ़ रही है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है। यहां तक की हमारी बहन- बेटियां बोर्डर पर भी चिलचिलाती धूप में रेगिस्तान में 45 डिग्रीतापमान में भी देश की रक्षा कर रही है। ऊंट पर बैठकर सुरक्षा का कार्य करती है। मेरा ऐसा मानना है कि भगवान ने महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा मजबूत बनाया है। हमारी बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलोंमें देश का नाम रोशन किया है। हमारी बहन-बेटियों के पास मजबूत दिमाग है, वह होशियार है और एडमिनिस्ट्रेशन में सक्षम है। आज बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। यह उद्गार संभागीय आयुक्त नीरज.के.पवन ने व्यक्त किए। अवसर था खुलासा न्यूज पोर्टल की ओर से शनिवार को जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किए गए च्अपराजिताज् महिला सम्मान समारोह का, जहां मुख्य अतिथि के रूप मेंबोलते हुए उन्होंने महिलाओं को आगे बढऩे की बात कही और कहा कि बेटे और बेटी में भेद नहीं करना चाहिए। साथ ही कहा कि हमें नए विचार के साथ आगे बढऩा चाहिए, जो बालिका आगे बढऩा चाहती है, उसे उसके सपने पूरे करने का भरपूर अवसर देना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि खुलासा संचालकों का धन्यवाद,जिन्होने सौ से अधिक महिलाओं को विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया है। पचीसिया ने उपस्थितजनों से आग्रह किया कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता दिलीप पुरी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, फिर वह चाहे समाज सेवा हो, राजनीति का क्षेत्र हो, प्रशासनिक, शिक्षा, चिकित्सा किसी भी क्षेत्र में हो हर जगह कामयाबी का परचम लहरा रही है। विशिष्ट अतिथि टी.एन. ज्वैलर्स के तोलाराम जाखड़ ने कहा कि महिलाओं को सम्मान करने का जो कार्य खुलासा ने किया है, यह इस बात का परिचायक है कि खुलासा न्यूज पोर्टल कुछ अलग सोच के साथ समाज उत्थान का कार्य भी कर रहा है। इनके संचालक और संपूर्ण टीम बधाई की पात्र है, जो महिला उत्थान के लिए यह अभियान निरन्तर चला रही है। इस मौके पर अतिथि शी ब्यूटी पार्लर की संचालक अनुष्का ने कहा कि महिलाओं को जो सम्मान खुलासा ने दिया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अनुष्का ने अपने कार्य क्षेत्र में शुरूआत में आईपरेशानियों से लेकर अब तक के संघर्ष से शिखर तक की यात्रा के बारे में उपस्थितजन से अनुभव साझा किए। संभव हॉस्पिटल संचालिका (स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ)डॉ. संतोष सुथार ने अपने उद्बोधन मेंअपराजिता शब्द को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि अपराजिता मतलब कभी ना पराजित होने वाली, खुलासा का यह कार्यक्रम इसका द्योतक है। डॉ. संतोष सुथार ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें देश का एक सभ्य नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने महिलाओं के लिए संभव हॉस्पिटल द्वारा कम दरों पर दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए कहा कि बीमारी कैसी भी हो, उसका निदान तभी संभव है जब समय पर उस पर ध्यान दिया जाए। अन्यथा वह बड़ा रूप ले सकती है, जो आपके लिए तो घातक होती है, आपके परिजनोंके लिए भी परेशानी बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। इसलिए अनदेखी ना करें, साथ ही बताया कि वे और उनकी पूरी टीम समाजहित में और देशहित में कार्य कर हर संभव सहयोग प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को बधाई देने के साथ शुभकामनाएं भी दी। अतिथि कृष्णा कंवरजी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अपना जोश-जुनून इसी तरह बनाए रखें। इसी तरह अपना परचम फहराए रखें। इससे पूर्व खुलासा न्यूज पोर्टल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली सौ से अधिक महिलाओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान कि या गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज.के.पवन , जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया ,भाजपा नेता दिलीप पुरी,टी.एन. ज्वैलर्स के तोलाराम जाखड़,शी ब्यूटी पार्लर की संचालक अनुष्का,संभव हॉस्पिटल संचालिका (स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ)डॉ. संतोष सुथार,भारतीय मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा कंवरजी ने भगवान श्री गणेश जी, माता सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन से की। खुलासा के संचालक कुशालसिंह मेड़तिया ने अतिथियों और उपस्थित मातृशक्ति का आभार माना। कार्यक्रम आरंभ में नन्दा भादाणी, तनू कंवर ने आगंतुक अतिथियों का तिलक निकालकर स्वागत किया खुलासा के कुशालसिंह मेड़तिया एवं टीम सदस्य शिव भादाणी, राजेश छंगाणी ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम अंत से पूर्व सभी अतिथियों को खुलासा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।
इन्हें मिला अपराजिता अवार्ड
कोमल ओझा (नर्सिंग छात्रा), जूली ओझा(एमजीएस विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट), राखी शर्मा, अनुराधा पारीक(चिकित्सा),रेणु वर्मा, (उप प्राचार्य, पर्यावरण संरक्षिका), मनीषा (तकनीकि शिक्षा), किरण गौड़, बिन्दु दूबे, शैली दुग्गल, डॉ. अंजू, डॉ. पूजा अग्रवाल (फिजियोथेरेपिस्ट),बबीता गुप्ता (सोफिया स्कूल शिक्षिका),कविता सियाग (साइक्लिस्ट नेशनल चैम्पियन),निशा लिंबा(बास्केटबॉल), डॉ. गूंजन शर्मा, सुशीला कुमारी(लूनकरणसर वन रक्षक) दीपिका सांखला, अरुणा भार्गव(समाजसेवा),सानिया खान (शिक्षा), राजभारती शर्मा(लोकनृत्य), मनीषा चतुर्वेदी(एमजीएसयू वि.), दर्शना जाखड़ (पर्यावरण)रजनी शर्मा (पीबीएम), दीपिका यादव (अंतरराष्ट्रीय भरोतोलक), शोभा शर्मा (समाजसेवा), ज्योति स्वामी (रेडियो लॉजिस्ट), अनुराधा बिश्नोई (पुलिस), अंजुमन आरा (समाजसेवी),मधुबाला (जॉइंट सैकेट्री),मेघा स्वामी (मेहंदी), सानिया, अंजु शर्मा (अध्यापिका), ज्योति जैन (कला व आरएसवी अध्यापिका), चांदनी मेहता, अनिता व्यास (अध्यापिका), मरु वेला माली, रितुजा बंसल, जाहिदा अख्तर, सोनम शर्मा (जी न्यूज),शिवांगी भारद्वाज, वीणा व्यास(मेडिकल), पूजा शर्मा (एंकर), इंदू वर्मा (सीएलजी सदस्य), सविता अग्रवाल, भारती जैन (शिक्षा),स्वाती चौधरी(समाजसेवा), सावित्री शोभा खोखल, विनिता शर्मा (साहित्य), सोनिका विजय, निशा गुप्ता (इंजीनियर),मेघा गुप्ता, विजयलक्ष्मी डागा, राधा देवी सियाग (पूर्व प्रधान पंचायत समिति बीकानेर), सुनिता बोहरा (सहायक प्राचार्य, एम एस कॉलेज), खुश्बू, मोनिका, खुशी, मधुबाला (एडवोकेट) बेला खत्री, प्रिया पंचारिया, तरुणा सैनी, ज्योति यादव, मधु सोलंकी, रेखा यादव, रेणु तम्बौली,फरजाना बाधवा, बबीता भाटिया, दुर्गेश नन्दनी, सुषमा राठौड़, मनीषा, पूजा शर्मा, विभा भारती, पूजा मोहता, सुमन जयपाल, लीला प्रजापत, अंजू बिश्नोई, सविता गुलाटी, सुनिता गौड़, ज्योति स्वामी(कला), पारुल यादव, सुधा पारीक, पूजा मोंगीया, मनीषा गाडोदिया, भाग्यश्री (जनसंपर्क कार्यालय), पूनम जैन (गणगौर सज्जा मथैरणा कला), प्रभा बिस्सा (बेसिक कॉलेज, व्याख्याता), नासिरा, अरुणा जांगीड़, सुमन मेहरा (चिकित्सा), डॉ. निकिता गुप्ता, अनुश्री चांडक, ममता यादव, सुमन चौधरी, डिम्पल जैन (अध्यापिका), ललिता शर्मा, गीता चौधरी, हरदीप कौर, मैघा कौशिक, बिंदू बिश्नोई, बजरिता साध, रेखा चौधरी, प्रज्ञा मांडन, निर्मला खीचड़, बबीता कंसारा।यह रहे चैनल पार्टनर संभव हॉस्पिटल, बीकानेर जिला उद्योग संघ, टी.एन. ज्वैलर्स, शी ब्यूटी पार्लर, अल्का मेंटर्स, नागल कैंसर हॉस्पिटल,


