Gold Silver

निगम के डंपिंग यार्ड में लगी आग, क्षेत्र में धुआं ही धुआं, परेशान हुए लोग

खुलासा न्यूज बीकानेर। करमीसर रोड़ स्थित नगर निगम के डंपिंग यार्ड में आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम की है। जहां डंपिंग यार्ड में पड़े कचरे में अचानक भीषण आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र धुंआ ही धुंआ हो गया। लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार 100 फीट गहरी खाई में यह आग लगी। जहां पर प्लास्टिक की थैलियों में आग लग गयी और हवा के चलते आग भभक उठी। घटना की सूचना मिलते फायर बिग्रेड की टीम मोके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग से धुआं होने के कारण क्षेत्रवासियों को श्वास दिक्कत हुई। वहीं, अस्थमा पेशेंट के लिए परेशानी का कारण बनी।

Join Whatsapp 26