Gold Silver

बीकानेर में आज एक दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव, तीन पीबीएम में भर्ती

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में लगातार कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को बीकानेर में कोरोना के 15 नए पॉजीटिव मिले है। कुल आए 15 पॉजिटिव में से 3 मरीज अन्य बीमारी के चलते पहले से पीबीएम के विभिन्न वार्ड में भर्ती है जबकि शेष सभी घर पर आइसोलेट है। एक खाजूवाला व एक नोखा से है शेष सभी बीकानेर शहर निवासी है जिनकी कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री भी नहीं है व वैक्सीन से प्रतिराक्षित है। इसी के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीकानेर में आज सर्वोदय बस्ती के रहने वाले 72 वर्षीय पुरूष,डागा चौक में 56 वर्षीय महिला,बंगला नगर के रहने वाले 70 वषीय महिला,केके कॉलोनी के 68 वर्षीय पुरूष,सिविल लाइन के 42 वर्षीय पुरूष,केके कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरूष,पुगल के 64 वर्षीय महिला,एसपीएम हॉस्टल के 32 वर्षीय पुरूष,नोखा के 68 वर्षीय महिला,बीकानेर सिटी के 72 वर्षीय पुरूष,लालगढ़ के 26 वर्षीय पुरूष,नाल बड़ी के 29 वर्षीय महिला,साले की होली में रहने वाले 40 वर्षीय पुरूष,श्रीरामसर के 24 वर्षीय पुरूष और नथुसर बास के 30 वर्षीय महिला पॉजीटिव मिले है।

Join Whatsapp 26