सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपी में महिला सहित दो गिरफ्तार - Khulasa Online सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपी में महिला सहित दो गिरफ्तार - Khulasa Online

सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपी में महिला सहित दो गिरफ्तार

खुलासा न्यूज। हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में सुसाइड के लिए उकसाने और एससी एसटी एक्ट में दर्ज मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गई महिला सावित्री पुत्री खुमाराम मेघवाल और विक्रम यादव पुत्र राधेश्याम यादव पर कर्ज देकर बाद में पैसे लेने के बाद परेशान करके और सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर मृतक की बहनों और परिजनों ने चार दिन से अनिश्चितकालीन धरना लगा रखा था। 4 बहनें और मृतक की मां 3 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पकड़ी गई महिला और अन्य को जेल भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शुरू की गई भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद समाप्त कर दी गई।

दरअसल, अक्टूबर 2022 को पुलिस थाना जंक्शन में बृजलाल (82) पुत्र अर्जुनराम मेघवाल निवासी वार्ड 7 जोड़किया ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दी थी कि मेरा भतीजा इन्द्रसेन उर्फ बबूल जो अभी पढ़ाई कर रहा था। जिसने 20 अक्टूबर को रात करीब पौने 10 बजे मोबाइल से एक मैसेज कर सुसाइड नोट वायरल किया। जिसमें इन्द्रसेन ने लिखा कि मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मुझमे अब जीने की हिम्मत नहीं रही है। मेरे कारण मैं अपने मां बाप को ओर कर्ज में नहीं डुबो सकता हूं। जिसमें उसने लिखा कि मैंने विक्रम यादव और सावित्री से कोई कर्ज ले लिया था, जिसके एवज में इन्द्रसेन ने उन्हें कर्ज से अधिक रुपए चुका दिए थे, फिर भी दोनों ने ब्याज पर ब्याज लगाकर लाखों रुपए इन्द्रसेन से हड़प लिए। लेकिन फिर भी उनका कर्ज पूरा नहीं हुआ। 2 दिन पहले इन्द्रसेन ने मुझे बताया था कि विक्रम यादव और सावित्री उसे काफी परेशान कर रहे हैं कि काफी रुपए विक्रम यादव और सावित्री को अदा कर चुका है लेकिन फिर भी वे उसकी ओर लाखों रुपए निकाल रहे हैं। विक्रम यादव और सावित्री ने उससे खाली चैक, खाली स्टाम्प और अन्य कागजों पर हस्ताक्षर करवाए हैं और वे जमीन हड़पने की धमकी दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26