Gold Silver

महिला ने वाट्सएप स्टेटस लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे लॉरेंस भाईजी’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। एक महिला को अपने वाट्सएप पर ‘हैप्पी बर्थडे लॉरेंस भाईजी’ स्टेटस लिखना भारी पड़ गया। महिला को छत्तरगढ़ पुलिस ने आपराधिक प्रवृति के लोगों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नोखा तहसील के बिसेउ व हाल छत्तरगढ़ किरायेदार द्रोपती पुत्री प्रभुनाथ सिद्ध उम्र 25 साल ने अपने वाट्सएप पर हैप्पी बर्थडे लॉरेंस भाईजी का स्टेटस लगाकर आपराधिक प्रवृति के लोगों का महिमा मंडन किया। जिस पर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है।

Join Whatsapp 26