
एक हफ्ते आंधी-बारिश-ओलों का अलर्ट






जयपुर।प्रदेश में एक बार पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने से गुुरुवार को प्रदेश का मौसम पलटा है। खास बात है कि 24 घंटे में ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से एक हफ्ते तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। बीते 24 घंटे में ही चूरू, झुंझुनूं के अलावा जयपुर जिले के फागी और चाकसू में भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। विराटनगर क्षेत्र के मैड, बीलवाड़ी व नवरंगपुरा में गुरुवार शाम 5 बजे करीब 20 मिनट तक ओले गिरे। बदले मौसम से 40त्न फसल खराब हो गई।
मौसम पलटने से दिन का तापमान लुढक़ा। हालांकि, रात का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहा। आंधी-बारिश और ओलों के अलर्ट ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। उनके सामने पक चुकी फसल को बचाने की चुनौती है।
खेतों में पड़ी फसल को तिरपाल से ढंका


