Gold Silver

शीतलाष्टमी पर माता को लगाया ठंडे पकवान का भोग, घर परिवार के लिए की सुख-समृद्धि की कामना, देखे वीडियों

बीकानेर। जिलेभर में बुधवार को सुख, शांति और सौभाग्य की कामना के साथ शीतला सप्तमी के बाद बुधवार को महिलाओं ने अष्टमी मनाई। अलसुबह सूर्योदय से पहले ही महिलाएं सजधज कर हाथों में पूजा सामग्री के थाल लिए मंदिरों में पहुंची जहां पर पूजा-अर्चना कर शीतलामाता की कथा सुनी। साथ ही एक दिन पहले बनाए ठंडे पकवान पुए, पकोड़ी, पूडी, राबड़ी, दही आदि पकवानों (बास्योडा) का माता को भोग लगाकर व्रत खोला।कई महिलाओं ने मनोरथ पूर्ण होने पर प्रसाद भी वितरित किया। माता की पूजा अर्चना का दौर सुबह देर तक चला। शीतला माता मंदिरों पर पूजा करने महिलाओं की काफी भीड़ रही। मातारानी की पूजा-अर्चना के बाद घर आकर महिलाओं ने दीवारों पर हल्दी-कुमकुम के स्वास्तिक बनाकर छापे लगाए। घर के सभी सदस्यों ने एक दिन पूर्व तैयार ठंडा भोजन ग्रहण किया।
सामाजिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन शीतला मां का पूजन करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता जैसी बीमारियां नहीं होती और अगर हो भी जाए तो उससे जल्द छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि माता शीतला शांति की देवी हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भक्तों की रक्षा करती हैं। शुक्रवार को पीपल के वृक्ष को सूत का धागा बांधकर दशामाता की पूजा-अर्चना की जाएगी।

RAJESH CHHANGIN

Join Whatsapp 26