
सीनियर टीचर भर्ती में पेपर बेचने वाले का साथी गिरफ्तार, आरोपी पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी






खुलासा न्यूज नेटवर्क। सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण को 40 लाख रुपए में पेपर बेचने वाले फरार टीचर अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा का साथी है। पुलिस ने सोमवार शाम 6 बजे कोर्ट में पेश में पेश किया। कोर्ट ने 7 दिन के रिमांड पर सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी महेद्र पारीख के अनुसार, रामगोपाल (34) को रविवार रात 9 बजे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया रामगोपाल पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी है। वह शेरसिंह के साथ मिलकर बिजनेस करता है। दोनों में गहरी दोस्ती है। पेपर लीक से जुड़ी हर जानकारी रामगोपाल को पहले से होती थी। वह शेरसिंह का साथ भी देता था। पुलिस ने बताया कि शेरसिंह का पूरा बिजनेस और उसके खाते रामगोपाल ही देखता था। पुलिस यह भी संभावना जता रही है कि सीनियर टीचर भर्ती से पहले भी इन्होंने अन्य सरकारी भर्तियों के पेपर लीक करवाए हैं।


