
दो वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले की नोखा व गजनेर पुलिस ने दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार किये है। नोखा पुलिस ने नोखा वार्ड नं.26 निवासी गणेशाराम पुत्र शंकरलाल जाट उम्र 25 को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। वहीं गजनेर पुलिस ने भी दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी खारा निवासी श्रीराम पुत्र सुरताराम बिश्नोई उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान तथा एसपी तेजस्विनी गौतम द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ व दस्यताब करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की है।


