
बेरोजगारों को खुश करने के लिए सरकार कर सकती है बंपर भर्तियों का ऐलान






खुलासा न्यूज। राजस्थान सरकार 1.4 लाख पदों पर भर्तियां करने की तैयारी में है। अकेले शिक्षा विभाग में 21,531 पदों पर भर्ती होगी। इसके वित्तीय स्वीकृति (फायनेंशियल अप्रूवल) के लिए फाइल ष्टरू ऑफिस भेजी गई है। जल्दी ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के अलावा 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों, 50 हजार पदों पर महात्मा गांधी सेवा प्रेरक, 1000 पदों पर कृषक मित्र, 500 पदों पर पशुधन सहायक और 1000 पदों पर सरस मित्र की भर्ती होगी। इनके अलावा चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व और पुलिस विभाग के साथ ही सरकार के अन्य विभागों में खाली चल रहे पदों का रिव्यू किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं और बेरोजगारों को खुश करने के लिए सरकार जल्द ही बंपर भर्तियों का ऐलान कर सकती है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |