देर रात को 155 आरएएस अधिकारियों के तबादले चेतन चौहान अतिरिक्त जिला कलक्टर होंगे

देर रात को 155 आरएएस अधिकारियों के तबादले चेतन चौहान अतिरिक्त जिला कलक्टर होंगे

बीकानेर। राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात को 155 आरएएस अधिकारियों के तबादले किये। जिसमें बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर के पद पर चेतन चौहान को लगाया है। हरी सिंह मीणा भू-प्रबंधन अधिकारी, श्रीमती बिन्दु खत्री को रजिस्ट्रार राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में लगाया। मुकेश चौधरी उपखंड अधिकारी, दिव्या उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को उपायुक्त नगर निगम अजमेर लगाया गया है। स्वाती गुप्ता को उपखंड नोखा बीकानेर दक्षिण से उपखंड अधिकारी टिब्बी, रवि कुमार सहायक कलक्टर हनुमानगढ़ को उपखंड अधिकारी रावतसर, राजेन्द्र कुमार सहायक कलक्टर प्रशिक्षणाधीन झुंझुनू को उपखंड अधिकारी छत्तरगढ़ में लगाया। राजेन्द्र कुमार द्वितीय सहायक कलक्टर बीकानेर को उपायुक्त नगर निगम बीकानेर प्रथम में लगाया गया है। इसके साथ साथ संजीव कुमार वर्मा को सहायक कलक्टर प्रशिक्षणाधीन बीकानेर को उपखंड अधिकारी लूणकरनसर रिक्त पद पर लगाया गया है। यह आदेश राज्यपाल की निर्देशों पर संयुक्त शासन सचिव देवेन्द्र कुमार ने जारी किये है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |