Gold Silver

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहर कांग्रेस की बड़ी पदयात्रा कल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कल 9 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से पदयात्रा की शुरआत होगी। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव आर सी खुटिया और राजस्थान सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता गण भी शामिल होंगे।

पदयात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भुजिया बाजार से ठंठेरा मोहल्ला राजीव गांधी मार्ग से लालजी होटल कोयला गली तुलसी सर्किल होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सभा के साथ सम्पन्न होगी।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की पदयात्रा कार्यक्रम में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिलाकांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी अपनी भागीदारी सत प्रतिसत सुनिश्चित करेंगे।

Join Whatsapp 26