Gold Silver

महिला के वाट्सएप पर युवक ने किये अश्लील मैसेज, रात को एक बजे आकर छेड़छाड़ की, शोर मचाया तो भाग छूटा

खुलासा, न्यूज, बीकानेर। 25 वर्षीय महिला के वाट्सएप पर अश्लील भेजना व छेड़छाड़ करने का मामला नाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस पर महिला ने अपने पति के साथ थाने में हाजिर होकर जयमलसर निवासी प्रताप सिंह नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि प्रतापसिंह उसके मोबाइल पर आये दिन गलत-गलत मैसेज एवं अश्लील मैसेज करता है। 27 जनवरी की रात को आरोपी ने महिला को अश्लील मैसेज किये। रात को एक बजे गेट खटखटाने की आवाज सुनकर महिला गेट के पास गई और गेट खोला तो आगे प्रताप सिंह खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान प्रतापसिंह घर के अंदर घुसा और महिला को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने शोर किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग छूटा।

Join Whatsapp 26